CG News: मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री राजमोहिनी देवी को पुण्यतिथि पर किया श्रद्धासुमन अर्पित
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामाजिक चेतना और जनसेवा की प्रतीक, पद्मश्री सम्मानित समाजसेविका स्वर्गीय राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि, राजमोहिनी देवी का जीवन सामाजिक परिवर्तन और जागरूकता की मिसाल है.

आदिवासी समाज की सशक्त आवाज
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, आदिवासी समाज से निकलकर सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के विरुद्ध संघर्ष करना स्वर्गीय राजमोहिनी देवी के अदम्य साहस को दर्शाता है, उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी महिलाओं के अधिकार, स्वाभिमान और स्वावलंबन के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया.
कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि, राजमोहिनी देवी ने नशाखोरी, शोषण और कुप्रथाओं के खिलाफ जनजागरण को अपना जीवन लक्ष्य बनाया, समाज को जागरूक करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही और उनके प्रयासों से अनेक सामाजिक बदलाव संभव हो सके.
आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, स्वर्गीय राजमोहिनी देवी की निस्वार्थ सेवा, साहस और लोककल्याण के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय गरिमा के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा, उनका जीवन और कृतित्व सदैव समाज के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा.




