CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 जनवरी को करेंगे जनदर्शन, समस्याओं पर होगा त्वरित समाधान
CG News: मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी, गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे.

आम जनता की समस्याओं पर होगी सीधी सुनवाई
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं से अवगत होंगे, इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है.
आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके.
शासन और जनता के बीच सेतु है जनदर्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि, जनदर्शन कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है, इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को प्रभावी और त्वरित राहत प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है.
जनहित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, सरकार की प्राथमिकता है कि, किसी भी नागरिक की समस्या अनसुनी न रहे, जनदर्शन के माध्यम से सरकार जनता की बात सीधे सुनकर समाधान तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.



