CG News: छत्तीसगढ़ को सड़क अधोसंरचना में बड़ी सौगात, 665 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी
CG News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में चार सड़क खंडों के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और उन्नयन के लिए ₹664.67 करोड़ स्वीकृत किए हैं, इन परियोजनाओं के तहत मुंगेली, कांकेर, सुकमा/दंतेवाड़ा और गरियाबंद जिलों में लगभग 174 किलोमीटर लंबी सड़कों का विकास किया जाएगा.
मार्गों का विस्तृत विवरण
• मुंगेली जिले: कोटा-लोरमी-पंडरिया मार्ग, 21 किमी फोरलेन, ₹156.33 करोड़,
• कांकेर जिले: कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर मार्ग, 48.4 किमी टू-लेन, ₹130.63 करोड़,
• सुकमा/दंतेवाड़ा: 68 किमी टू-लेन सड़क, ₹230.85 करोड़,
• गरियाबंद जिले: राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग, 35.5 किमी सड़क, ₹146.86 करोड़.

आर्थिक विकास को नई गति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रदेश को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया,उन्होंने कहा कि, इन परियोजनाओं से सुरक्षित परिवहन, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी.
क्षेत्रीय विकास और लाभ
इन परियोजनाओं से बस्तर संभाग के दुर्गम क्षेत्र, मैदानी इलाकों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आपातकालीन सेवाओं को सीधा लाभ मिलेगा, सड़क नेटवर्क मजबूत होने से पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों और स्थानीय बाजारों तक पहुँच और सरल होगी.
डबल इंजन सरकार का योगदान
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि, डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों और महत्वपूर्ण सड़कों का तेज़ी से विकास हो रहा है, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि, पिछले दो वर्षों में लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹8092 करोड़ की नवीन स्वीकृति जारी की गई है, जिससे राज्य में कनेक्टिविटी और विकास में गति बनी हुई है.
परियोजनाओं का उद्देश्य
नई स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश में सड़कों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और उन्नयन करना है, जिससे आम नागरिकों का आवागमन, निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियाँ बेहतर हों.




