CG News: छत्तीसगढ़ के पर्यटन और संस्कृति पर मंथन, केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने CM विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
CG News: केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की, यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.
पर्यटन विकास और सांस्कृतिक धरोहरों पर चर्चा
भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा उनके सुदृढ़ीकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, दोनों नेताओं ने राज्य की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के उपायों पर विचार साझा किए.

छत्तीसगढ़ी परंपरा के साथ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें,
• राजकीय गमछा,
• बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक,
• तथा बेल मेटल से निर्मित स्मृति-चिन्ह
भेंट कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया.
इन प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर
• उपमुख्यमंत्री अरुण साव,
• उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,
• पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
भी उपस्थित रहे.
छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई दिशा की उम्मीद
यह भेंट केंद्र और राज्य सरकार के बीच पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयाँ मिल सकती हैं.




