Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा-2025’ पुस्तक का किया विमोचन, 6 वनकर्मियों को किया सम्मानित
Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निज निवास बगिया में गजरथ यात्रा-2025 पुस्तक का विमोचन किया, यह पुस्तक जशपुर जिले में हाथी विचरण क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों के वैज्ञानिक वर्गीकरण पर आधारित है.

हाथी–मानव द्वंद प्रबंधन की पूरी जानकारी
पुस्तक में जिले में संचालित हाथी–मानव द्वंद प्रबंधन से जुड़ी पहलों को विस्तार से शामिल किया गया है, इसमें संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, गज सूचना एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना, तकनीकी नवाचार, एनीमल ट्रैकर ऐप का प्रशिक्षण, गजरथ यात्रा के विस्तार और उपलब्धियां
का उल्लेख किया गया है.
जागरूकता अभियानों पर फोकस
मुख्यमंत्री ने पुस्तक में शामिल विद्यालय स्तर के जागरूकता अभियानों की सराहना की, उन्होंने कहा कि, बच्चों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ना भविष्य की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण कदम है, मुख्यमंत्री ने कहा कि, गजरथ यात्रा-2025 पुस्तक आम नागरिकों को हाथियों के व्यवहार को समझने, संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने और सुरक्षित सह-अस्तित्व की दिशा में जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

6 वनकर्मी सम्मानित
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाथी–मानव द्वंद को कम करने में अहम भूमिका निभाने वाले 6 वनकर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, सम्मानित कर्मियों में,
• वनपाल: उमेश पैंकरा
• वनरक्षक: दुर्गेश नंदन साय
• आरआरटी सदस्य: महत्तम राम सोनी, गणेश राम, रविशंकर पैंकरा
• हाथी मित्र दल: फूल सिंह सिदार
शामिल हैं.
सतर्कता से टलीं बड़ी घटनाएं
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, इन वनकर्मियों और आरआरटी सदस्यों की सतर्कता, साहस और सेवाभाव के चलते कई गांवों में बड़ी दुर्घटनाएं टल सकीं, जिससे जान-माल की सुरक्षा संभव हो पाई, कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और वनमंडलाधिकारी शशि कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.



