CG News: ओडिशा में CC मेंबर समेत 6 नक्सली ढेर, CM साय ने कहा – नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम
CG News: ओडिशा के कंधमाल–गंजाम सीमावर्ती वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बड़े संयुक्त अभियान में 6 नक्सलियों को मार गिराया है, खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में प्रतिबंधित CPI (माओवादी) संगठन के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े कुख्यात नक्सली गणेश उइके को भी न्यूट्रलाइज़ किया गया है, सुरक्षाबलों की इस सफलता को नक्सली नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है.
सीएम साय का बड़ा संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कार्रवाई पर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, नक्सलवाद के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई में यह एक अहम उपलब्धि है, उन्होंने स्पष्ट किया कि, अब नक्सली हिंसा के लिए देश में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है.

2026 तक नक्सल उन्मूलन का लक्ष्य
सीएम साय ने कहा कि, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के संकल्प की दिशा में यह ठोस कदम है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश पूरी ताकत और स्पष्ट नीति के साथ नक्सल-मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है.
हिंसा छोड़ मुख्यधारा में आने की अपील
मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि, हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ें, अन्यथा कानून अपना काम करेगा, उन्होंने कहा कि, शांति, विकास और विश्वास ही नए भारत की पहचान है और सरकार सुरक्षाबलों के साहस को नमन करती है.




