CG News: केन्द्रीय मंत्री और सीएम साय ने किया ‘विष्णु के दो साल, विकास और प्रगति बेमिसाल’ पत्रिका का विमोचन
CG News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव द्वारा सोमवार को ‘विष्णु के दो साल: विकास और प्रगति बेमिसाल’ पत्रिका का विमोचन किया गया, इस पत्रिका का संपादन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने किया है, इसमें छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के पिछले दो वर्षों की विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों को विस्तार से दर्शाया गया है.
विकास की निरंतरता और भविष्य का लक्ष्य
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने बताया कि, 2003 से 2018 तक डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में प्रदेश ने विकास और जनकल्याण के मजबूत कदम उठाए थे, वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने इन्हीं उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए पिछले दो वर्षों में प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है, सरकार का लक्ष्य है कि, वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह विकसित राज्य बनाया जाए.
पत्रिका: छत्तीसगढ़ विकास का दस्तावेज
चिमनानी ने कहा कि, यह पत्रिका प्रदेश के विकास का एक दस्तावेज है, जिससे जनता को स्पष्ट रूप से यह पता चलता है कि, छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में किस तरह के विकास कार्य हुए हैं, विमोचन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे, समारोह में उपस्थित नेताओं ने पत्रिका के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की सराहना की.




