CG News: रायपुर में आयोजित होगा प्रदेश का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप, सीएम साय करेंगे शुभारंभ
CG News: राजधानी रायपुर में 18 से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाला मेगा हेल्थ कैंप-2025 छत्तीसगढ़ प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप होगा, यह भव्य आयोजन गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर आयुर्वेदिक कॉलेज में किया जा रहा है, इस पांच दिवसीय हेल्थ कैंप में देशभर के प्रमुख विशेषज्ञ डॉक्टरों और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पतालों के चिकित्सक नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे.
स्वास्थ्य सेवाओं की नि:शुल्क सुविधा
इस विशाल स्वास्थ्य कैंप का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक हीं स्थान पर जांच से लेकर इलाज तक सभी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है, आमतौर पर मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर भटकना पड़ता है, लेकिन इस हेल्थ कैंप में सिलसिलेवार तरीके से जांच और उपचार की प्रक्रिया बनाई गई है, इस हेल्थ कैंप में प्रति दिन 8 से 10 हजार मरीजों का चेकअप किया जाएगा, ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए, इस बार दिल्ली से विशेष मशीन और चिकित्सक टीम को बुलाया गया है, ताकि महिलाओं को तत्काल इलाज और सहायता प्रदान की जा सके.

सीएम साय करेंगे उद्घाटन
इस हेल्थ कैम्प का उद्घाटन 18 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया, इस उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
कुल 55 विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
इस हेल्थ कैंप में कुल 42 प्रतिष्ठित अस्पतालों के 55 विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे, इसमें विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के डॉक्टर शामिल होंगे, जैसे,
• एलोपैथी विशेषज्ञ (31 डॉक्टर)
हृदय, छाती, किडनी, पेट, हड्डी, कैंसर, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और डायबिटिक फुट के विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे,
• होम्योपैथिक विशेषज्ञ (10 डॉक्टर)
होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के तहत 10 विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे,
• आयुर्वेदिक विशेषज्ञ (14 डॉक्टर)
आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के तहत 14 अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित होंगे,
देशभर के प्रसिद्ध डॉक्टर करेंगे सेवाएं
इस हेल्थ कैंप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि, यहां देशभर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे,
• हृदय रोग विशेषज्ञ: डॉ. मयूर जैन (मुंबई), डॉ. रमेश कवाड़ (मुंबई), डॉ. नागेश (हैदराबाद), डॉ. अभिषेक साहू (नागपुर),
• छाती रोग विशेषज्ञ: डॉ. कपिल साल्गिया (मुंबई), डॉ. सोमा साई किरण (सिकंदराबाद),
• गुर्दा रोग विशेषज्ञ: डॉ. गौरव सिंघल (गुरुग्राम),
• पेट रोग विशेषज्ञ: डॉ. अनिल मन्नावा (सिकंदराबाद),
• मधुमेह पैर रोग विशेषज्ञ: डॉ. प्रभाकर डी (सिकंदराबाद),
• कैंसर रोग विशेषज्ञ: डॉ. प्रशांत केरकर (बॉम्बे हॉस्पिटल), डॉ. आयुषी गोयल (दिल्ली), डॉ. के. लाहिथा कृष्णा (बैंगलोर).
विशेषज्ञ डॉक्टरों का विशाल समूह
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के रूप में डॉ. रजीकांत पटेल (गुजरात), डॉ. उदय तलहार (महाराष्ट्र), डॉ. पंकज तिवारी (महाराष्ट्र), डॉ. नारायण सहारे (गुजरात) शामिल होंगे। होम्योपैथी के क्षेत्र में भी डॉ. नितीश चंद्र दुबे (दिल्ली), डॉ. राजेश मुरकुटे (नागपुर) जैसी प्रमुख हस्तियां अपनी सेवाएं देंगी.
जांच और इलाज की एक छत के नीचे सुविधा
कैंप के आयोजक, विधायक राजेश मुणत ने बताया कि, इस हेल्थ कैंप में एक ही स्थान पर जांच और इलाज की प्रक्रिया को बहुत सुविधाजनक तरीके से पेश किया गया है, इससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी और वे एक हीं स्थान पर सभी जरूरी उपचार पा सकेंगे, शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा, जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य का चेकअप करने का पर्याप्त समय मिल सकेगा.



