CG News: सीएम साय ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा – आज का दिन अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक
CG News: विजय दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया, उन्होंने कहा कि, 16 दिसंबर का दिन भारतीय इतिहास में अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, यह दिन देशवासियों के मन में गर्व, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को जाग्रत करता है.
विजय दिवस वीरता, साहस और अनुशासन का प्रतीक
सीएम साय ने कहा कि, विजय दिवस भारतीय सेना की वीरता, साहस और अनुशासन का जीवंत प्रमाण है, यह दिन हमें यह स्मरण कराता है कि, भारतीय सैनिक हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं, उनकी वीरता ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है.
1971 के ऐतिहासिक युद्ध का स्मरण
सीएम साय ने 1971 के ऐतिहासिक युद्ध को स्मरण करते हुए कहा कि, हमारे वीर जवानों ने असाधारण साहस, त्याग और बलिदान का परिचय देकर देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की, उनके पराक्रम ने न केवल भारत की सैन्य शक्ति को नई पहचान दिलाई, बल्कि मानवीय मूल्यों और राष्ट्रधर्म की मिसाल भी प्रस्तुत की, सीएम साय ने कहा कि, शहीदों का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की अमर प्रेरणा है, उनके आदर्श हमें यह सिखाते हैं कि, राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता.
राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान
सीएम साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि, वे देशभक्ति, अनुशासन और एकता जैसे मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, उन्होंने कहा कि, एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, शहीदों के आदर्शों पर चलना, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना ही विजय दिवस पर उन्हें सच्ची, स्थायी और अर्थपूर्ण श्रद्धांजलि है.




