CG News: 25 लाख महिलाओं को मिलेगा फ्री LPG कनेक्शन, 10 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
CG News: प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2025 के तहत राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में 25 लाख महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे, इस संबंध में रेडक्रास सभाकक्ष में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों और जिला प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया है.
10 हजार से अधिक नए कनेक्शन
योजना के तहत ऐसे परिवारों को लाभ दिया जाएगा, जिनके घर में अब तक एलपीजी कनेक्शन नहीं है, राजधानी रायपुर जिले में इस योजना के अंतर्गत 10 हजार से अधिक नए गैस कनेक्शन वितरित करने का लक्ष्य तय किया गया है, फिलहाल जिले में 2500 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि कुल 10,929 नए हितग्राहियों को कनेक्शन देने की तैयारी है.

लक्ष्य से अधिक आवेदन भी मान्य
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, यदि तय लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो पात्रता के आधार पर उन्हें भी योजना में शामिल किया जाएगा, पात्रता का निर्धारण वंचना घोषणा पत्र के माध्यम से किया जाएगा, जिसका सत्यापन जिला उज्ज्वला समिति द्वारा किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने हेतु केवाईसी फॉर्म (फोटो सहित), निवास प्रमाण पत्र, परिवार संरचना से संबंधित दस्तावेज, आवेदक और परिवार के सभी वयस्क सदस्यों का आधार नंबर, बैंक खाते का विवरण और वंचना घोषणा पत्र अनिवार्य होगा, प्रवासी परिवारों के लिए स्व-घोषणा पत्र को भी मान्य किया गया है, लाभार्थी नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर, कॉमन सर्विस सेंटर या आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
योजना के तहत क्या-क्या मिलेगा?
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को बिना किसी डिपॉजिट के एलपीजी सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज पाइप, घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड और प्रशासनिक शुल्क से छूट दी जाएगी, इसके अलावा ऑयल कंपनियों की ओर से निशुल्क गैस चूल्हा और पहला गैस रिफिल भी प्रदान किया जाएगा.




