CG News: CM विष्णु देव साय का MP दौरा, जल–कृषि–विकास पर बड़ी बैठक
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर रवाना होंगे, यह यात्रा दोनों राज्यों के बीच विकास, जल प्रबंधन और कृषि योजनाओं में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम मानी जा रही है, वे दोपहर 02:30 बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना हुए.
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल
CM साय ने सुबह रायपुर में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया, इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे, इसके बाद वे राज्य विमान से भोपाल के लिए रवाना हुए.
कृषि विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण बैठक
भोपाल पहुंचने पर CM साय का स्वागत अधिकारियों द्वारा किया, उनका पहला कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय का दौरा रहा, जहाँ उन्होंने कृषि से जुड़े मुद्दों और किसानों के हित में योजनाओं पर बातचीत की, इसके बाद कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और संभावित सहयोग पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई.
CM मोहन से मुलाकात
सीएम साय की इस यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठक रही, यह बैठक शाम 05:00 से 07:30 बजे तक श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई, चर्चा के मुख्य विषय अंतर्राज्यीय जल सहयोग, WRD विभाग की विशेष प्रस्तुति, कृषि विकास, सामाजिक कल्याण योजनाएँ और राज्यों के बीच सामंजस्य और नई परियोजनाएँ हैं, WRD की प्रस्तुति में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और सहयोग मॉडल पर विस्तृत जानकारी दी गई.
सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
बैठक में दोनों मुख्यमंत्रियों ने संयुक्त परियोजनाओं, संसाधनों के साझा उपयोग, पर्यावरणीय स्थिरता और विकास कार्यों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया, विशेषज्ञों का मानना है कि, यह मुलाकात दोनों राज्यों के रिश्तों को नए स्तर पर ले जाएगी.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दौरे के लिए सुरक्षा और कार्यक्रम प्रबंधन की सभी तैयारियों के लिए कड़े इंतजाम किए गए , अधिकारियों के अनुसार WRD की प्रस्तुति इस पूरे दौरे का केंद्रीय बिंदु रही, सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रात 10:10 बजे भोपाल से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और 11:45 बजे अपने निवास पर पहुंचेंगे.




