CG News: MMC जोन के 11 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, सुकमा का मोस्ट वांटेड कबीर भी शामिल
CG News: छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा पर सक्रिय 11 नक्सलियों ने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है, इन सभी ने मध्यप्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, आज ये मुख्यमंत्री के समक्ष औपचारिक रूप से सरेंडर करेंगे, इनमें MMC जोन के केबी डिवीजन का कुख्यात नक्सली कबीर भी शामिल है.
सुकमा का रहने वाला है मोस्ट वांटेड कबीर
कबीर मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है, वह कई वर्षों से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती जंगलों में सक्रिय था, तीनों राज्यों में यह मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल है और कई घटनाओं में इसकी भूमिका सामने आ चुकी है.
10 अन्य नक्सलियों ने भी किया आत्मसमर्पण
कबीर के साथ राकेश, समर उर्फ राजू आत्राम, लालसू, शिल्पा, जयशीला, जरीना, सोनी, जानकी और विक्रम नाम के नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है, हालांकि इन नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
11 नक्सलियों के आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी उपलब्धि बताया है, इससे MMC जोन में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगने और स्थानीय इलाकों में शांति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है.




