CG News: 25 लाख के इनामी चैतु दादा सहित, 10 अन्य नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माओवादियों के आत्मसमर्पण पर कहा कि, ‘आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025’ और ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ जैसी मानवीय, संवेदनशील और दूरदर्शी पहल ने बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और स्थायी शांति का वातावरण स्थापित किया है.
25 लाख के इनामी चैतु दादा का आत्मसमर्पण
सीएम साय ने कहा कि, माओवादी भ्रमजाल में फंसे कई लोग अब हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास और मुख्यधारा की ओर लौट रहे हैं, इसी क्रम में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य चैतु दादा उर्फ़ श्याम दादा ने आत्मसमर्पण किया है, उन पर कुल 25 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था, उनके साथ 65 लाख रूपए के 10 इनामी नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है.
शांति स्थापना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि: CM साय
मुख्यमंत्री साय ने इस आत्मसमर्पण को बदलते बस्तर और सरकार की नीतियों की सफलता का स्पष्ट प्रमाण बताया है, उन्होंने यह भी कहा कि, सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी आत्मसमर्पित साथियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन के लिए आवश्यक पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, सीएम साय ने इस आत्मसमर्पण को राज्य की प्रभावी रणनीति, पुलिस प्रशासन की सतत मेहनत और जनविश्वास का सामूहिक परिणाम बताया है, उन्होंने कहा कि, बस्तर में स्थायी शांति स्थापना की दिशा में यह एक महत्पूर्ण उपलब्धि है.




