CG News: मुंगेली में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा, 26 BLO को किया गया सम्मानित
CG News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के डीजिटाइजेशन का कार्य करने में मुंगेली जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, कलेक्टर ने इस कार्य में शत – प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले 26 बीएलओ और अभिहित अधिकारियों को सम्मानित किया है.
प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
यह सम्मान समारोह जिला कलेक्ट्रेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित किया गया था, जहां कलेक्टर ने सबसे पहले कार्य पूरा करने वाले बीएलओ और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया, साथ हीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ से उनकी कार्ययोजना, रणनीति और क्षेत्रीय अनुभव के बारे में विस्तृत जानकारी ली.
टीमवर्क से हासिल हुआ लक्ष्य
सम्मान समारोह में उपस्थित राजपुर की बीएलओ लक्ष्मी चौबे ने बताया कि, टीमवर्क और निरंतर प्रयासों से डीजिटाइजेशन का कार्य लक्ष्य सरलता से पूरा किया जा सका, इस कार्य को पूरा करने में रोजगार सहायक और पंचायत सचिव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
नियमित कैंप से आसान हुआ कार्य
एक अन्य बीएलओ से उनके कार्यक्षेत्र के बारे में जानकरी ली गई, जिसमें उन्होंने बताया कि, गाँव के अलग – अलग वार्डों में नियमित कैम्प लगाए गए और फोटो संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मौके पर हीं फोटो लेकर अपडेट किया गया, इससे कार्य सरल हुआ और लक्ष्य समय से पूरा हुआ.
यह भी पढ़ें : CG News: वित्त मंत्री का जमीन गाइडलाइन पर बड़ा बयान, कांग्रेस को दिया करारा जवाब



