CG News: 28 माओवादियों का आत्मसमर्पण, इनमें 89 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल
CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल के तहत कुल 28 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें 19 महिला नक्सली भी शामिल है, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों पर कुल 89 लाख रूपए का इनाम घोषित था.
हथियारों के साथ किया पुनर्वास
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में से 3 माओवादी कैडरों ने अपने पास रखे SLR, INSAS और 303 रायफल भी सुरक्षा बलों की सौंपे यह हिंसा से दूरी बनाने और कानून व्यवस्था पर विश्वास का एक सकारात्मक संकेत है, आत्मसमर्पण करने वाले 28 माओवादी कैडरों में कई स्तरों के सदस्य शामिल हैं.
अब तक 287 माओवादी आत्मसमर्पित
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, आज की इस कार्रवाई के बाद वर्ष 2025 में जिले में अब तक 287 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि, नारायणपुर में 28 माओवादी कैडरों का पुनर्वास यह दर्शाता है कि, हिंसक और जनविरोधी माओवादी विचारधारा का अंत अब निकट है, लोग अब ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल पर विश्वास जताते हुए शांति, गरिमा और स्थायी प्रगति का रास्ता अपना रहे हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ को इन्वेस्टर कनेक्ट में करोड़ों के प्रस्ताव, युवाओं को रोजगार के अवसर




