CG News: CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट की, बिरसा मुंडा की बस्तर आर्ट प्रतिमा
CG News: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में एक प्रेरक और गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आर्ट में निर्मित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न भेंटस्वरूप प्रदान की, यह प्रतिमा जनजातीय विरासत, शौर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक मानी जाती है.
यह प्रतिमा बिरसा मुंडा के बलिदान और गौरवपूर्ण परंपराओं का प्रतीक
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भेंट की गई यह प्रतिमा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण परंपराओं को सम्मानपूर्वक स्मरण कराने वाला एक सशक्त प्रतीक है, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद दर्शकों ने इस भावनात्मक क्षण का बड़े उत्साह से स्वागत किया, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, हमारा संकल्प है कि, आदिवासी समाज के स्वाभिमान को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया जाए, ताकि उनकी गौरवशाली पहचान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा बने.
राज्य सरकार आदिवासी समाज के लिए प्रतिबद्ध : CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, राज्य सरकार आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं, कला, इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है, सीएम साय ने कहा कि, हमारी सरकार जनजातीय समाज की परंपरा, संस्कृति और बहुमूल्य योगदान को संजोने, संरक्षित करने और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.



