CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राज्य दौरे पर, दो योजनाओं का करेंगी शुभारंभ
CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, उन्होंने अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए कार्यक्रम में कहा कि, महिलाएं समाज की धरोहर हैं, वे आगे बढ़ेंगी तो समाज का विकास होगा, उन्होंने बिरसा मुंडा भगवान को लेकर कहा कि, बिरसा मुंडा भगवान ने अंग्रेजों का जीना खराब कर दिया था, अंग्रेजों को सिर्फ बिरसा मुंडा हीं दिखते थे.
हम बिरसा मुंडा की पीढ़ी हैं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, हम बिरसा मुंडा की पीढ़ी हैं, आदिवासी संस्कृति को मैं पहले भी जीती थी और अब भी जीती हूं, जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत है, हमें आदिवासी संस्कृति को बचाना है, राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी युवाओं को सम्मानित किया.
दो योजनाओं का शुभारंभ किया गया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी योजना मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान योजना और मुख्यमंत्री ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया, साथ हीं वे 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गोद लिए गए बच्चों से भी मिलीं.
आदिवासियों का विकास हो रहा है : CM साय
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के घरों तक बिजली पहुंची, बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट गई है, आदिवासियों का विकास हो रहा है, बस्तर के लोगों को राशन मिल रहा है, वहीं राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि, बिरसा मुंडा महान वीर थे, जिन्हें आज स्मरण किया जा रहा है.




