CG News : सीएम साय राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के समारोह में हुए शामिल
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नव-नियुक्त अध्यक्ष रूप साय सलाम और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के पदभार ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। मेडिकल कॉलेज सभागार में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में वनोपज संग्राहक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
वनोपज संग्राहकों की वृद्धि सुनिश्चीत होगी
मुख्यमंत्री साय कहा कि वनवासियों की आय बढ़ाना और उनका आर्थिक सशक्तीकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि रूप साय सलाम स्वयं जनजातीय समुदाय से आते हैं, इसलिए वह वनवासियों की समस्याओं को गहराई से समझते हैं।साय ने भरोसा जताया कि संघ की नई नेतृत्व क्षमता से वनोपज संग्राहकों की आय में बेहतर वृद्धि सुनिश्चित होगी।
साय ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को देश में सर्वाधिक मूल्य देना, वनोपजों का वैल्यू एडिशन बढ़ाना और वनवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने केंद्र की ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना’ और ‘पीएम जनमन योजना’ को जनजातीय क्षेत्रों में तेजी से सुधार लाने वाली बताया।
वन मंत्री ने तेंदूपत्ता को बताया ‘हरा सोना’
वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा राज्य की 32% आबादी जनजातीय है और लगभग 44% क्षेत्र वनाच्छादित है, इसलिए वनोपज ही अधिकांश परिवारों की आजीविका है।तेंदूपत्ता को ‘हरा सोना’ बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय ने इसका मूल्य ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा कर दिया है, जिससे छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है। कश्यप ने चरण पादुका योजना को फिर से शुरू करने की बात कही।



