CG News : 1 अरब 27 करोड़ 11 लाख 92 हजार के 61 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
CG News : सीएम साय 17 नवम्बर को अपराह्न कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित गांड़ा समाज के बूढ़ादेव महोत्सव में शामिल हुए थे , जहाँ मुख्य मंत्री ने कुल 01 अरब 27 करोड़ 11 लाख 92 हजार रुपए के 61 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया था |
साय ने जिले में तीन निर्माण कार्यों की घोषणा
इन कार्यों में 43 करोड़ 45 लाख 88 हजार रुपए के 35 कार्यों का लोकार्पण और 83 करोड़ 66 लाख 04 हजार रुपए के 26 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर साय ने जिले में तीन निर्माण कार्यों के लिए घोषणा भी की।
ग्रामीणों को शासन की योजना से जोड़ा जा रहा
विष्णु देव साय समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद अंत की ओर है। नियद नेल्लानार योजना के तहत अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीणों को शासन की मूलभूत योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे है।
विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण
साय ने कहा कि विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, क्योंकि एक अच्छा किसान, व्यवसायी, राजनेता और सेवक बनने के लिए पढ़ाई महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।



