CG News: सहाकरी समिति के हड़ताल पर बड़ी कार्रवाई, 5 कर्मचारी बर्खास्त
CG News: छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है, खरीफ विपणन वर्ष 2025 – 26 को लेकर राज्य शासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं, इस वर्ष राज्य की 2058 पैक्स समितियों के अधीन संचालित 2739 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी की जाएगी.
सहकारी समिति के कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा
धान खरीदी के बीच सहकारी समिति के कर्मचारी संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है, राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा हड़ताली कर्मचारियों से मांगों के सम्बन्ध में चर्चा की गई, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग हैं, कर्मचारियों के हड़ताल के कारण समितियों में धान खरीदी की तैयारी, रबी ऋण वितरण, पीडीएस आदि गतिविधियां प्रभावित हुईं हैं.
कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया गया
हड़ताल में गए कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए गए और सक्षम अधिकारियों द्वारा काम पर उपस्थित होने का नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन समिति प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटर काम पर उपस्थित नहीं हुए और न हीं किसी प्रकार का लिखित जवाब प्रस्तुत किया गया.
समिति के 5 कर्मचारी बर्खास्त
समितियों के संचालक मंडल ने इसे गंभीर दुराचार मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के 5 कर्मचारियों के सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, इस कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद राज्य के अनेक समिति प्रबंधक और कर्मचारी कार्य पर वापस लौटने लगे हैं.




