CG News: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत, CM साय ने दी बधाई
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि, जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है, बिहार में NDA की बड़ी जीत हुई है,
NDA सरकार में सुशासन और विकास : CM साय
मुख्यमंत्री साय ने NDA की जीत पर कहा कि, पहले बिहार को कुशासन और जंगलराज से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब NDA सरकार में सुशासन और विकास हो रहा है, उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ओर इशारा करते हुए कहा कि, पश्चिम बंगाल की जनता भी अब जंगलराज से छुटकारा चाहती है.
कांग्रेस के आरोपों पर CM साय का पलटवार
धान खरीदी को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि, विपक्ष मुद्दाविहीन है, हार से बौखलाए हुए हैं, पूर्व सीएम ने वहां की कमान संभाली थी, लेकिन उनके पास कुछ नहीं है , इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं, पूरे प्रदेश में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो रही है.
जनजातीय गौरव दिवस में होंगें शामिल
बस्तर के जगदलपुर दौरे को लेकर सीएम साय से स्वयं ने जानकारी दी और कहा कि, आज 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है, उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया और कहा कि, इस शुभ दिन पर धान खरीदी की भी भव्य शुरुआत हो रही है.




