CG News: मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, CM साय ने सुनी लोगों की समस्याएं
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कल यानी 13 नवम्बर को आयोजित किए गए जनदर्शन कार्यक्रम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया किया कि, शासन अगर संवेदनशील होता है, तो जनता के सपनों और विश्वास दोनों को नई उड़ान मिलती है, मुख्यमंत्री साय ने जनदर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए.
जनदर्शन संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक : CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि,जनदर्शन प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है, उन्होंने स्पष्ट किया कि, हमारी कोशिश है कि, अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, जनदर्शन कार्यक्रम में महिलाएं, छात्र, किसान, बुजुर्ग और दिव्यांगजन बड़ी संख्या में पंहुचे और आवास, छात्रवृत्ति, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े आवेदन मुख्यमंत्री साय के समक्ष प्रस्तुत किए.
अनुसूचित जाति छात्रावास का नया भवन निर्माण
मुख्यमंत्री साय ने रायपुर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास की जर्जर स्थित को देखते हुए 200 सीटों वाले सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण का आदेश दिया,उन्होंने कहा कि, विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है, इसके अलावा मुख्यमंत्री साय ने रायपुर की 11 वर्षीय बालिका, जो सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है, उसकी पढ़ाई की सारी जिम्मेदारी लेते हुए, उसके विशेष विद्यालय में दाखिला और छात्रवृत्ति की घोषणा की.
खिलाड़ियों से मुलाकात और दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी सहायता राशि
जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय ने वूमेन्स सेल्फ डिफेन्स ऑर्गेनाइजेशन की महिला खिलाड़ियों से मुलाकात की और खेल प्रतिभाओं के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया, खिलाडियों से मुलाकात के दौरान अभनपुर के दिव्यांग रग्बी खिलाडी को 90, 000 रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई, इस पर रग्बी खिलाडी ने कहा कि, यह सहयोग मेरे जीवन की नई शुरुआत है, इस जनदर्शन कार्यक्रम के समापन के बाद लोगों के चेहरों पर विश्वास और तसल्ली साफ़ दिखाई दे रही थी, जनता का कहना था कि, यहां हर व्यक्ति को सम्मान और हर समस्या का समाधान मिलता है.




