CG News : बिलासपुर में छात्रा ने नदी में कूदकर दी जान
CG News : शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 9वीं की छात्रा ने बीती रात अरपा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
छात्रा ने नदी में कूदकर दी जान
सूत्रों के अनुसार, मृतका छात्रा का नाम अदिति है, जो राजकिशोर नगर की रहने वाली थी। रात करीब डेढ़ बजे अचानक वह कमरे से बाहर निकली और तेजी से दौड़ती हुई घर से बाहर चली गई। उसके पीछे उसकी बड़ी बहन भी बाहर आई और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक अदिति अरपा नदी पर बने छठघाट पुल तक पहुंच गई और वहां से नदी में कूद गई।
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्रा का शव बरामद कर लिया।
मृतक के पिता अरुण कुमार ने घटना दी जानकारी
मृतका के पिता अरुण कुमार ने बताया कि घटना करीब डेढ़ बजे की है। घर में ऊपर के रूम में पत्नी और वो आराम कर रहे थे। वहीं नीचे वाले रूम में दोनों बेटियां पढ़ाई कर रही थीं। पता नहीं अचानक उसे क्या हुआ, रूम से निकली और दौड़ने लगी। जिसके बाद अरपा नदी में बने पुल से छठघाट पर छलांग लगा दी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।




