CG News : रायपुर में पहली बार दिखा स्लेंडर-बिल्ड गॉल पक्षी
CG News : प्रदेश में पहली बार दुर्लभ समुद्री पक्षी स्लेंडर-बिल्ड गॉल दिखा | यह खोज छत्तीसगढ़ के पक्षी अवलोकनकर्ता के लिए बड़ी उपलब्धि है| इस पक्षी की पहचान करने और फोटोग्राफ खीचने में बिलासपुर के युवा इंजीनियर राहुल गुप्ता और रत्नेश गुप्ता ने महत्वपूर्ण कार्य किया|
वैज्ञानिक विश्लेषण और प्रकाशन
इनके सहयोगी प्रतिक ठाकुर ने शोधपत्र की संरचना, वैज्ञानिक विश्लेषण और प्रकाशन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया | यह अवलोकन 29 अक्टूबर 2025 को बिलासपुर से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित एनटीपीसी सीपत थर्मल पावर प्लांट के राख डंपिंग क्षेत्र में किया गया था|
पश्चिमी एशिया और भारत के तटीय क्षेत्र
इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में जलपक्षियों और प्रवासी प्रजातियों को देखा जाता | स्लेंडर-बिल्ड गॉल मुख्य रूप से पश्चिमी एशिया और भारत के तटीय क्षेत्र में पाई जाती है, किंतु मध्य भारत के आंतरिक भागों में इसका दिखना अत्यंत दुर्लभ माना जाता है|




