CG News : कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, दिवाली से पहले बढ़ेगा 5 % वेतन
CG News : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राज्य शासन नें नेशनल हेल्थ मिशन एनएच एम के कर्मचारियों को इस दिवाली से पहले 5 % का वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है.
जानिए किसे मिलेगा वेतन का लाभ
जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया था, हालाँकि शासन नें आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि, जिन अधिकारी व कर्मचारियों की सेवाएँ 1 जुलाई 2023 तक 1 वर्ष की पूर्ण हो चुकी होंगी सिर्फ वही 5 % वेतन वृद्धि ला लाभ उठा सकेंगे. शासन के अनुसार 1500 से अधिक कर्मचारियों को वेतन का लाभ नही मिलेगा.
जानिए क्यों की गई मांगों पर हड़ताल
वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम के अधिकारियों – कर्मचारियों ने करीब 33 दिन हड़ताल कि, जिसके बाद एनएचएच कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को हटा दिया गया था.
जानिए चर्चा का निष्कर्ष
हड़ताल समाप्ति के दौरान हुई चर्चा में निकाले गए कर्मचारियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था, इसी वजह से बर्खास्त कर्मचारी भी बहाली की प्रतीक्षा में थे.
यह भी पढ़ें : CG News : नेता प्रतिपक्ष रूपरेखा तय करने का कर रहे प्रयास,पदाधिकारी को नहीं मिलेगी टिकट
