CG News : दशहरा देखने गए परिवार के सदस्य, चोर ने किया सोना चांदी समेत 65 हजार की चोरी
CG News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के नवापारा ग्राम से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है, जिले में अज्ञात चोर नें आलमारी का लॉकर खोलकर जेवरात की चोरी की, जानकारी के मुताबिक घटना छाल थाना क्षेत्र की है ,जहाँ दशहरा के दिन महिलाएं घर के हॉल में बैठकर मोबाइल चला रही थीं तभी अज्ञात लोगों ने घुसकर कमरे में चोरी की,चोरों ने घर से नकद सोने चांदी के कुछ जेवर और मोबाइल गायब किए, पुलिस मामला दर्ज कर उन चोरों की तलाश में जुटी हुई है.
जानिए पूरी वारदात
नवापारा ग्राम की संध्या सारथी नें चोरी की वारदात की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई ,महिला ने बताया कि गुरुवार को गाँव में दशहरा मेला लगा हुआ था जिसे देखने घर के अन्य सदस्य गए हुए थे संध्या और उसकी बहन शनिरो और बहू भारती बस घर पर थे और तीनो ही रात के करीब 11 बजे कमरे में बैठकर मोबाइल चला रहीं थीं,अचानक बगल वाले कमरे से आवाज आने लगी महिलाओं ने देखा तो कोई अज्ञात शक्स चीजें खोज रहा था , उसे देखकर महिलाऐं डर गयीं और जोर -जोर से चीखने लगीं, तभी शक्स दरवाजा खोलकर भाग निकला इसके बाद उसे देखने संध्या और उसकी बहन उसके पीछे भागे लेकिन तब तक वह भाग चुका था.
सोना -चांदी लेकर भागे चोर
महिलाओं के मुताबिक, आलमारी व दराज में रखे सामान सब इधर उधर बिखरे पड़े थे जब अलमारी को चेक किया तो उसमें रखा 65 हजार का सोने -चांदी का जेवरात व मोबाइल गायब थी , ऐसे में महिलाएं समझ गयीं की अज्ञात शख्स ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.
पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, देर रात जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो घटना की जानकारी उन्हें दी गई जिसके बाद सदस्यों ने घर के आस -पास पतासाजी की लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चला, इसके बाद संध्या ने घटना की सूचना थाना में दी, जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.



