CG News : बस्तर पहुंचे गृहमंत्री शाह, भारी वाहनों की एंट्री बैन
CG News : छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज केन्द्रीय गृहमंत्री शाह सुबह रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर पहुंचे और यहाँ उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर में जाकर पूजा –अर्चना की.
मुरिया दरबार में शामिल हुए गृहमंत्री
इसके बाद सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार रस्म में शामिल हुए, जानकारी के अनुसार लाल बाग़ मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, साथ ही उपस्थित आम जनता को संबोधित किए.
कमलचंद्र भंजदेव ने दी जानकारी
बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि, अमित शाह देश के प्रथम ऐसे ग्रहमंत्री हैं, जो बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल हुए. इससे पहले तक राज्य के मुख्यमंत्री यहाँ आते थे.
कई समुदायों से शाह किए संवाद
इसमें होने वाली रस्म में गृहमंत्री शाह ने मांझी, चालकी, मेंबर, मेम्बरीन समेत कई अन्य समुदाय से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना.
जानिए क्या होता है मुरिया दरबार
बस्तर राज परिवार के सदस्य ने कहा कि, मुरिया दरबार में जनता की समस्याएं सुनी जाती हैं ,और उन समस्याओं का निराकरण भी किया जाता है. पहले राजा समस्या सुनकर निराकरण करते थे, लेकिन अब लोकतान्त्रिक व्यवस्था में सीएम या उनसे बड़े नेता मंत्री भी समस्या का निवारण कर सकते हैं.
प्रतिनिधिमंडल ने दिया शाह को आमंत्रण
जानकारी के अनुसार, बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल नें नई दिल्ली में ग्रहमंत्री से मुलाकात की थी और उन्हें दशहरा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया था.
यह भी पढ़ें : CG News : शिवलिंग पर किया पेशाब, स्थानीय लोग हुए आक्रोशित




