CG News : पति –पत्नी सहित दो बच्चों को मारकर दफनाया घर की बाड़ी में
CG News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट | जानकारी के मुताबिक ,पति-पत्नी और 2 बच्चों को कुल्हाड़ी से मारकर बाड़ी में दफनाया गया | घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है | जहाँ मृतकों की पहचान पति बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई है | जानकारी के मुताबिक बंद घर से बदबू आने की खबर मिलते ही पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है | हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है |
जानिए पूरा विवरण
ठुसेकेला गाँव के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव का घर पिछले 4 दिनों से बंद था। अंदर से तेज बदबू आने की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत ही पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची | और फ़ौरन ही फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया | जानकारी के मुताबिक घर के कमरे को खोलते ही अंदर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए। जमीन में दफनाने जैसे निशान भी पाए गए। कब्र खोदने पर अंदर से पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच शुरू है |
बाड़ी में दफनाकर दिया मौत को अंजाम
एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक गुरुवार सुबह सूचना मिली थी की एक घर में खून के धब्बे दिखे हैं | जानकारी के मुताबिक इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो सुचना मिली की पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या की गई है। घर के अंदर ही कुल्हाड़ी से मर्डर करके शव को पीछे बाड़ी में दफनाया गया था।
यह भी पढ़ें :
CG News : रायपुर में बड़ी दुर्घटना बिजली गिरने से पुलिसकर्मी के बेटे की गयी जान
Author: Safeek khan
I create real art through my articles..




