CG News : रायपुर थाने में महिला ने लगायी आग
CG News : छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर में महिला ने खुद पर आग लगा ली | आग लगाने के बाद वह चिल्लाते हुए थाने के अन्दर घुस गयी ,जैसे तैसे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े व पानी डालकर आग पर काबू पाया | तुरंत ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहाँ उसका इलाज जारी है | महिला गंभीर रूप से जल चुकी थी जानकारी के मुताबिक ,पति –पत्नी के आपसी विवाद का मामला है |
जानिए क्या है वजह
पीड़िता महिला की बहन ने बताया की पति शिवम् गोस्वामी ने पत्नी के साथ मार-पीट कर उसे घर से बाहर निकाला, व गर्दन पर लात रख दिया था| जानकारी के मुताबिक , इनकी 5 साल पहले लव मैरिज शादी हुई थी व इनके 2 बच्चे भी हैं | बहन के गवाहों के अनुसार शादी के बाद से ही पति महिला को लगातार प्रताड़ित कर रहा था | विवाद के पश्चात महिला वर्षा गोस्वामी काउंसलिंग कराने थाने पहुंची ,कुछ देर वहां बैठी और लगभग 12-12:30 के आस-पास अचानक खुद पर आग लगा ली , अस्पताल में इलाज के दौरान यह साफ़ नहीं हो पाया है की महिला ने आखिर किस ज्वलनशील पदार्थ से आग लगायी है | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारीयों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है |
सामने आए पुराने सभी झगड़े
अस्पताल में पीड़िता की बहन ने बताया की शादी के बाद बहन को बहुत समस्याएं होती थीं | शिवम् बाहर जुआ सट्टा खेलता है ,और घर वापस आकर बहन से मारपीट करता है | जानकारी के मुताबिक उसने बताया की वह कहता है की तेरी बहन को चाकू मार दूंगा ,भाई को चाकू मार दूंगा , घर में आग लगा दूंगा | बहन ने बताया की आधी रात में बहन को घर से बाहर निकाल देता है | और उसका कहना है की तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते |
छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद मूसलधार बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में खतरे की घंटी
पुलिस ने की परिजनों से पूछताछ
बहन ने कहा की कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराने पर पुरानी बस्ती पुलिस कहती रही की आएँगे लेकिन कभी कोई नहीं आया | पुलिस की पूछताछ में बहन ने सारी पुरानी घटनाओं का खुलासा किया | फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी हुई है |
यह भी पढ़ें : CG News : पत्नी को मौत के घाट उतारकर पति ने की आत्महत्या
Author: Safeek khan
I create real art through my articles..




