CG News : पत्नी को मौत के घाट उतारकर पति ने की आत्महत्या
CG News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार के दिन सुबह होटल में काम करने वाले पति – पत्नी की लाश मिली, संदेह है की पहले पत्नी की हत्या की फिर पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | जानकारी के मुताबिक ,मृतकों की पहचान जगमोहन देवांगन व पत्नी का नाम जमुना बायी के रूप में हुई है | सुबह जब हलचल न होने की वजह से बच्चों को शक हुआ तब ,उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो माँ अचेत बिस्तर पर पड़ी थी , व पिता पंखे में लटक रहे थे |
जानिए पूरा विवरण
जगमोहन और जमुना गाँव में होटल चलाते थे | जानकारी के मुताबिक इनके दो बेटे व एक बेटी है , मंगलवार की रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था इसी बीच वारदात होने की शंका हुई है | लोगों द्वारा आपस में विवाद होने की आशंका जताई जा रही है , जिसके बाद पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगायी होगी |
पूछताछ में जुटी पुलिस
परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों से पूछताछ के बाद ,किसी भी प्रकार का विवाद न होने की सूचना दी जा रही है | जानकारी के मुताबिक पति –पत्नी दोनों के रिश्ते सामान्य थे | घटना की खबर मिलते ही पुलिस फ़ौरन घटनास्थल पर पहुंची ,पुलिस का कहना है की जांच के बाद ही मौत की वजह का सही पता चल पाएगा | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है |
यह भी पढ़ें : CG News : जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्त को उतारा मौत के घाट
Author: Safeek khan
I create real art through my articles..




