CG News : जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्त को उतारा मौत के घाट
CG News : छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात जन्मदिन की पार्टी को दोश्तों ने खूनी वारदात में बदल दिया । जानकारी के मुताबिक , सरकारी स्कूल परिसर में दोस्तों ने मिलकर युवक की पत्थर-ईंट से कुचलकर हत्या कर दी| विवरण के अनुसार , बर्थडे बंप मारने को लेकर विवाद हुआ था।
क्या है विवाद की वजह
घटना नेवई थाना क्षेत्र की है , जहाँ पार्टी में करीब 10 से 12 दोस्त शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, रोशन कुमार सोमवार की रात 10 बजे दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने घर से निकला | सरकारी स्कूल में उसके परिचित नकुल जायसवाल का 17वां जन्मदिन मनाने का प्लान था। इस पार्टी में करीब 10 से 12 दोस्त शामिल थे। सभी ने साथ मिलकर खाना खाया, बातचीत की और अपने तरीके से सेलिब्रेशन शुरू किया | सेलिब्रेशन में दोस्तों को बर्थडे किक मारने की रस्म शुरू हुई। असल में सारा विवाद यहीं से शुरू हुआ |
वाद –विवाद में हुई हत्या
नेवई पुलिस के अनुसार रात करीब 11.45 बजे आकाश और उसके नाबालिग साथियों ने मिलकर रोशन को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार रोशन और उसके साथी पार्टी में बर्थडे बॉय के साथ मजाक-मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान पार्टी में शामिल आकाश से वाद –विवाद शुरू हो गया | विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई होने लगी| जानकारी के मुताबिक तभी रोशन को जमीन पर गिराकर उस पर पत्थर और ईंट लगातार हमला कीया। गंभीर चोट लगने से रोशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पार्टी का माहौल मातम में बदल गया।
मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर का लोकार्पण
4 आरोपी गिरफ्तार
वारदात की सूचना मिलते घटनास्थल पर नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्त में लिया | जिनमें से दो नाबालिग हैं| पुलिस ने बाद में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जानकारी के मुताबिक एक आरोपी फरार है जिसकी तलास में पुलिस जुटी हुई है |
विद्यालय परिसर में पार्टी को लेकर उठाए गए सवाल
स्थानीय लोगों द्वारा सवाल उठाया गया है कि, आखिर बच्चों ने देर रात सरकारी स्कूल परिसर में शराब और पार्टी कैसे की जानकारी के मुताविक स्थानीय लोगों का कहना है कि, स्कूल का कैंपस लंबे समय से असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है।
बाउंड्रीवॉल छोटी होने के कारण लोग घुसकर रात में वहां जुआ, शराब और लड़ाई-झगड़े करते हैं | इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। जानकारी के मुताबिक स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल किए जा रहे हैं
यह भी पढ़ें :CG News : मार-पीट से तंग आकर पत्नी ने ली पति की जान
Author: Safeek khan
I create real art through my articles..



