CNG: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान इसी महीने हो सकता है। इससे पहले मुंबईवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, मुंबई में सीएनजी की कीमत में गिरावट आई है। अब मुंबई के लोग 2.5 रुपये प्रति किलो सस्ती सीएनजी खरीद सकेंगे। इस महंगाई में ये बड़ी राहत मानी जा रही है। आपको बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की महानगर गैस (Mahanagar Gas) ने सीएनजी की कीमत में 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की है।
इस वजह से सीएनजी के दाम कम किये गये
पिछले मंगलवार को कंपनी ने अपने बयान में कहा था कि गैस की उत्पादन लागत कम हो गई है, जिसके चलते कीमतों में कटौती की गई है। इस कटौती का फायदा आम नागरिक 5 मार्च की आधी रात से उठा रहे हैं। आपको बता दें कि गैस की उत्पादन लागत में कमी के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि देश के अन्य राज्यों में भी सीएनजी की कीमतों में कमी आएगी। फिलहाल यह कटौती महाराष्ट्र के मुंबई में की गई है।
मुंबई में करती है एमजीएल गैस की आपूर्ति
मालूम हो कि सरकारी कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमत में 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की है। यह कंपनी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस सप्लाई और बिक्री का काम करती है। मुंबई में सीएनजी के दाम घटने के बाद लोगों को उम्मीद है कि देश के अन्य राज्यों में भी सीएनजी के दाम घटेंगे। देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत की बात करें तो यहां लोगों को इसे 76.59 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें https://khabarconnection.com/1172/