न्यूज डेस्क: देशभर में Paytm के लाखों यूजर हैं। किसी भी ऑनलाइन लेन- देन के लिए Paytm का इस्तेमाल करते है। मगर अब Paytm का इस्तेमाल करना नही हो पाएगा। RBI रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने Paytm बैंक के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। आरबीआई ने Paytm की बहुत सारी सर्विसेज पर रोक लगा दी है।इस बात को लेकर देशभर में Paytm का इस्तेमाल करने वाले परेशान हैं कि क्या उनका पैसा अब डूब जायेगा। आइए जानते है विस्तार से पूरा मामला।
आरबीआई की Paytm पर बड़ी कार्यवाही
RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने बुधवार को पेटीएम बैंक को बड़ा झटका दिया है और कई सर्विसेज पर रोक लगा दी है। 29 फरवरी के बाद Paytm बैंकिंग सेवाओं का लाभ ग्राहक नहीं उठा पाएंगे। इसके साथ ही Paytm पेमेंट बैंक किसी भी डिपॉजिट को स्वीकार नही कर पायेगा।
कैसे निकलेंगे जमा पैसे
आरबीआई के एक्शन के बाद Paytm में कोई भी डिपॉजिट नही हो पाएगा हालांकि करंट अकाउंट,सेविंग अकाउंट और फास्टैग में पहले से जमा राशि को निकाल सकते है या फिर इसका इस्तेमाल बिना रोक टोक कर सकते हैं।आरबीआई ने paytm को 15 मार्च तक नोडल अकाउंट सेटल करने के लिए आदेश दिए हैं।
क्या बंद हो जायेगा Paytm
आरबीआई द्वारा जारी गाइडलाइन में बताया गया है कि 29 फरवरी से पेटीएम पेमेंट बैंक से आप कोई भी पैसा डिपॉजिट नहीं कर पाएंगे। हालांकि, पेटीएम पेमेंट बैंक में जमा पैसे पेटीएम के वॉलेट में जमा पैसे आप आसानी से निकाल सकते हैं। अब 29 फरवरी के बाद आप पेटीएम पेमेंट बैंक से आप पेमेंट नहीं कर पाएं
