CG News: सुकमा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, बुजुर्गों के घर पहुंचकर बने आयुष्मान वय वंदन कार्ड
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान (बस्तर मुन्ने) और सुशासन तिहार के तहत सुकमा जिले में एक संवेदनशील पहल देखने को मिली है, इस अभियान के तहत दोरनापाल शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के घर पहुंचकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम
स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने ऐसे बुजुर्गों को चिन्हित किया जो शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण कार्यालय तक नहीं पहुंच सकते थे, टीम ने उनके घर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार किए और मौके पर ही आयुष्मान वय वंदन कार्ड जारी किए।
बुजुर्गों को मिली बड़ी राहत
दोरनापाल निवासी वयोवृद्ध श्री आत्माराम साहू का भी घर पर कार्ड बनाया गया, इस पहल से भावुक होकर उन्होंने कहा कि अब वृद्धावस्था में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक चिंता नहीं रहेगी।
योजना का लाभ
आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को हर वर्ष 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है, यह योजना बुजुर्गों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल
सुकमा जिले में यह पहल सुशासन तिहार के मूल उद्देश्य को दर्शाती है, जिसमें सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह अभियान न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है, बल्कि जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन की एक प्रेरक मिसाल भी पेश कर रहा है।



