CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर
CG News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शनिवार को नवा रायपुर में चल रहे बड़े विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

परियोजनाओं का किया निरीक्षण
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने दौरे के दौरान रेलवे ओवरब्रिज, CBD IT बिल्डिंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, फेयर ग्राउंड स्टेशन और कम्पोजिट आयोग भवन समेत कई परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया, इसके अलावा उन्होंने प्रवासी पक्षियों के लिए बनाए जा रहे नेस्टिंग आइलैंड, पीपल गार्डन शहरी वन, सेक्टर-10 की सड़कों, कार्यरत महिलाओं के हॉस्टल, NTPC कार्यालय और ऑडिटोरियम भवन का भी जायजा लिया।
“नवा रायपुर को विश्वस्तरीय शहर बनाया जा रहा”
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि नवा रायपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना बेहद जरूरी है।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
ओपी चौधरी ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
डिजिटल सेवाओं को मिलेगा लाभ
वित्त मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से नवा रायपुर में यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी, साथ ही खेल अधोसंरचना मजबूत होगी और डिजिटल एवं प्रशासनिक सेवाओं को भी नई गति मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी ये परियोजनाएं अहम साबित होंगी, इस निरीक्षण के दौरान नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के CEO चंदन कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




